कोई परिणाम नहीं मिला

    CP PLUS DVR Backup | सीपी प्लस डीवीआर रिकॉर्डिंग का बैकअप कैसे लें?

    CP PLUS DVR Backup | सीपी प्लस डीवीआर रिकॉर्डिंग का बैकअप कैसे लें? आपने DVR के Backup के बारे में तो सुना ही होगा। तो आपके मन में यह सबाल जरूर आया होगा कि DVR का बैकअप क्या है और क्यों और कैसे लिया जाता है। तो आज हम आपके इसी सबाल का जबाब देने के लिए विस्तार से चर्चा करेंगे।

    और साथ ही साथ यह बताएंगे कि CP PLUS DVR Backup अपने USB हार्ड डिस्क ड्राइव अथवा पेन ड्राइव में DVR से कैसे डाउनलोड करते है। तो फिर आप हमारे साथ बने रहिए, इस आर्टिकल का लुफ्त उठाने के लिए।

    CP PLUS DVR BACKUP Or  CCTV FOOTAG  क्या है ?

    CCTV कैमरा के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की फाइलों को डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) अपने हार्ड डिस्क ड्राइव में सेव करके रखता है। CP PLUS DVR Backup और आपकी आवश्य्कता के अनुसार DVR इन वीडियो फाइलो को प्ले बैक के माध्यम से मॉनिटर पर दर्शाता है।

    और इन वीडियो फाइलो को DVR से किसी दूसरे माध्यम में जैसे-कंप्यूटर अथवा USB हार्डडिस्क और पेन ड्राइव में ट्रान्सफर  अथवा डाउनलोड करने की प्रक्रिया को DVR Backup कहते है। सामान्य रूप से प्रत्येक DVR में Auto Video Delete  का ऑप्शन मौजूद रहता है।

    CP Plus DVR Recording Backup

    DVR इस Function की सहायता से अपने हार्ड डिस्क ड्राइव में रिकॉर्ड डाटा को एक निश्चित टाइम के बाद ऑटो डिलीट कर देता है। फलस्वरूप हमें DVR के ऑटो डिलीट निश्चित टाइम से पहले का वीडियो डाटा नहीं मिलता है।

    इस वीडियो डाटा को डाउनलोड  करने के लिए हमे DVR के Backup ऑप्शन का उपयोग करना होता है। अगले पैराग्राफ में हम बताएंगे कि CP PLUS DVR Backup or CCTV Footage कैसे अपने USB हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव में डाउनलोड करें।

    सीपी प्लस डीवीआर रिकॉर्डिंग का बैकअप कैसे लें?

    CP PLUS DVR Backup सबसे पहले आप अपने DVR  के किसी एक USB पोर्ट में USB हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव लगाए। अब आप अपने DVR  का यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाइये। अब आप DVR के स्क्रीन पर राइट क्लिक करे।

    तो आपको सबसे नीचे Main Menu दिखाई देगा तो आप उस पर क्लिक करे,अब आपको निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देंगे।

    • SEARCH
    • BACKUP
    • CAMERA
    • INFO 
    • SETTING
    • EXIT

    अब आपको Backup ऑप्शन पर क्लिक करना है अब आपको डिवाइस नाम के आगे आपके द्वारा DVR के USB पोर्ट पर लगाया हुआ पेन ड्राइव व USB हार्ड डिस्क दिखाई देंगा। अब आप Browse ऑप्शन पर क्लिक करके अपने पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव में backup के लिए फोल्डर बना सकते है। आप चाहो तो पहले से बने किसी फोल्डर को भी चुन सकते है।

    अब आप Type ऑप्शन में All  ही रहने दे। और नीचे Start Time  और End Time ऑप्शन दिखाई देंगे अब आपको Start Time में  बैकअप लेने का (आप किस date से backup लेना चाहते है) Date और टाइम सेट करना है।

    और वैसे ही End Time में किस Date और टाइम तक backup लेना चाहते है। अब Next ऑप्शन Record CH है इसमें by-default एक नंबर channel सेलेक्ट रहता है। अब आप अपनी आवश्य्कता के अनुसार किसी भी चेंनल को सेलेक्ट कर सकते है, अब आपको सबसे महत्त्व पूर्ण ऑप्शन पर ध्यान देना है,

    CP PLUS DVR Backup | CP Plus DVR Recording Backup

    वह है File Format,इसमें यदि आप DEV  फाइल फॉर्मेट सेलेक्ट करते है तो आपको DVR का  H.264 File Format प्लेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। क्योकि DEV फाइल फॉर्मेट सिर्फ DVR का  H.264 File Format प्लेयर को ही Support  करता है।

    इसलिए आप ASF फाइल फॉर्मेट को सेलेक्ट करे इससे आपको यह फायदा होगा की आप इसे अपने कंप्यूटर के Normal  मीडिया प्लेयर जैसे-विंडो मीडिया प्लेयर अथवा VLC प्लेयर में आसानी से RUN करा सकते है।

    अब आपको Add ऑप्शन पर क्लिक करना है, और finally आपको Backup ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको  Backup  डाउनलोड  होने  तक इंतजार करना होगा। और जैसे ही आपका वीडियो Backup प्रोसेसिंग finish हो जाये ,तब आप अपना पेन ड्राइव या USB ड्राइव  DVR के USB पोर्ट से निकल सकते है ।

    से भी पढ़ेंRemote Access Setup क्या है और Remote Access Setup कैसे करें?

    हैलो दोस्तों, CP PLUS DVR Backup कैसे डाउनलोड करे? CP PLUS DVR Hard Disk का बैकअप अपने USB ड्राइव या पेन ड्राइव में कैसे ट्रांसफर करें। तो दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके बताये, और यदि आपका कोई सवाल है।

    तो, कृपया Comment Box में कमेंट करके जरूर बताये, तो दोस्तों यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो कृपया इस पोस्ट को Follow और Like करे, और अपने दोस्तों को Share करे । 

     You May Like 

    घर के लिए 5 सबसे अच्छे वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

    भारत में सीसीटीवी कैमरा लगाने के क्या नियम हैं? जानिए

    सीसीटीवी कैमरा लगाने में कितना खर्च आता है?

    अब बिजली के बिना भी चलेगा यह सीसीटीवी कैमरा! जानिए

    फिर मिलेंगे दोस्तों ऐसा ही कोई नया आर्टिकल लेकर तब तक के लिए अलविदा, तो दोस्तों हमारे इस ब्लॉग में CP PLUS DVR का बैकअप अपने USB ड्राइव या पेन ड्राइव में कैसे ट्रांसफर करें। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-2 धन्यवाद। 

      [अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देख सकते है ]

    (CP PLUS DVR का बैकअप अपने USB ड्राइव या पेन ड्राइव  में कैसे ट्रांसफर करें। )

    एक टिप्पणी भेजें

    और नया पुराने

    نموذج الاتصال